Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
- 352 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच, 23 का हीमोग्लोबिन 8 से कम; भभुआ की टीम ने लिया जायजा
- फेसबुक पर हथियार दिखाना पड़ा भारी, कैमूर में युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट में FIR
इस घटना के बाद ज्वेलरी शॉप व्यवसायियों ने अपनी दुकानें बंद कर दी है, वहीं सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बेखौफ हथियारबंद लुटेरों ने ज्वैलरी शॉप में लूटपाट की है, घटना की सूचना पर मौके पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने चार संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है।
- गंभीर आरोपों पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- जांच में दोषी मिला तो मंत्री पर होगी सख्त कार्रवाई
- गांवों में अब मनमानी नहीं चलेगी, विज्ञापन से लेकर भवन निर्माण तक पंचायतों की होगी सीधी निगरानी
पुलिस के द्वारा हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है, वहीं पीड़ित व्यवसायियों का कहना है कि 24 नवंबर को पंचायत चुनाव था इसलिए उसका गांव में पुलिस गस्ती नहीं कर रही थी, इसी का फायदा उठाकर दोपहर में छह हथियारबंद अपराधियों द्वारा दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया गया, अपराधियों ने जिन दो ज्वेलरी शॉप को लूटा है, उनमें सबसे पहले राकेश ज्वेलर्स शॉप है, यहां अपराधियों ने जय माता दी का कोड बोलते हुए दुकान में घुसकर दुकानदार प्रहलाद प्रसाद और उनके बेटे राकेश प्रसाद को बंधक बना लिया इस ज्वेलरी शॉप से 800 ग्राम सोना और 11 किलो चांदी के अलावा 40 हजार नगद लूट ली है।
- अखिनी टेलर हत्याकांड में मुख्य आरोपी समेत चार गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग में हुई थी रवींद्र की हत्या; लापरवाही पर एसआई निलंबित
- पोखरे में तैरता मिला युवक का धड़, 300 मीटर दूर पड़ा था सिर; कैमूर में सनसनी
इसके बाद अपराधी बगल के रानी ज्वेलर्स शॉप में गए वहां उन्होंने दुकानदार मुकुल सोनी के सीने पर पिस्तौल रखकर 90 ग्राम सोना और 5 किलो चांदी के आभूषण के साथ 20 हजार नगद लूट लिए हैं, दोनों ज्वेलरी शॉप में लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए, फायरिंग की आवाज सुनते ही पूरे बाजार में अफरा-तफरी की स्थिति हो गई, वहीं वहां के दुकानदार धड़ाधड़ अपनी दुकानों की शटर गिराने लगे, घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
- दिल दहला देने वाली वारदात: जमानत पर छूटे पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, हादसा बताने की कोशिश
- नालंदा के शीतला मंदिर में भीषण भगदड़, 9 महिलाओं की मौत; भीड़ प्रबंधन पर प्रशासन घिरा

