Bihar: कैमूर जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा बुधवार की रात भिरखिरा गांव से चोरी कर बाइक से भाग रहे 4 चोरों को गृहस्वामी के द्वारा पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया है। मामले के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार भिरखिरा ग्राम निवासी अवधेश कुमार सिंह के घर से चोरों के द्वारा सोने के आभूषण एवं 18 हजार रुपए चोरी कर बाइक से भागा जा रहा था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उसी दौरान गृहस्वामी के द्वारा चोर-चोर चिलाते हुए उनके बाइक से पीछा किया गया। जंहा कुछ दूरी पर जाकर उन्होंने चोरों को पकड़ लिया एवं मोहनियां थाना को सूचित किया। जिसके बाद सुचना पर पहुंची पुलिस ने चारो चोरों को गिरफ्तार कर दो बाइक को जप्त किया। गिरफ्तार चोरों की पहचान मोहनियां थाना क्षेत्र के गौरा ग्राम निवासी मोहन राम के पुत्र रमेश कुमार, पटसेरवा निवासी गुड्डू राम के पुत्र पवन कुमार राम, चौरसिया निवासी सरजू राम का पुत्र शिपू राम तथा रामगढ़ थाना के गोड़सरा ग्राम निवासी अर्जुन राम के पुत्र बादल राम के रूप में की गई है। पुलिस ने दो बाइक को जप्त किया है। बाइक किसकी है इसकी जांच की जा रही है।
Views: 311