Home मोहनिया गिरवी जेवर लेकर भागा ज्वेलर दबोचा गया, 50 तोला सोना–700 ग्राम चांदी...

गिरवी जेवर लेकर भागा ज्वेलर दबोचा गया, 50 तोला सोना–700 ग्राम चांदी का मामला

मोहनियां से ज्वेलर गिरफ्तार: 50 तोला सोना और 700 ग्राम चांदी लेकर फरार आरोपी पकड़ा

Bihar: कैमूर (मोहनियां),  लंबे समय से फरार चल रहे एक आभूषण व्यवसायी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महाराष्ट्र के मालवानी थाना की टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी को मोहनियां से दबोचा। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी प्रियांशु दुबे महाराष्ट्र के मालवानी इलाके में ज्वेलरी की दुकान चलाता था। यहां कई लोगों ने अपने सोने-चांदी के गहने गिरवी रखे थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

आरोप है कि उसने करीब 50 तोला सोना और लगभग 700 ग्राम चांदी लेकर जनवरी महीने से फरार हो गया था। इस मामले में करीब 12 पीड़ितों ने मालवानी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। कांड संख्या 98/26 के तहत आरोपी की तलाश में महाराष्ट्र पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।

गुप्त सूचना मिलने के बाद गुरुवार को पुलिस टीम मोहनियां पहुंची। स्थानीय थाना के सहयोग से भभुआ रोड स्थित एक ज्वेलरी दुकान से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मोहनियां थाना अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को महाराष्ट्र पुलिस के हवाले कर दिया गया है। टीम उसे अपने साथ लेकर रवाना हो गई।

Exit mobile version