Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मदुरना के सिवान में बनाए गए खलिहान में रखे गए धान के बोझे एवं पुआल में दो लोगों के द्वारा आग लगा देने का आरोप लगाते हुए चैनपुर थाने में पीड़ित किसान के द्वारा आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस मामले से संबंधित जानकारी देते हुए पीड़ित किसान अजय कुमार पिता यदुवंश सिंह के द्वारा बताया गया कि इनके द्वारा 2 एकड़ खेत में धान की खेती की गई थी जिस की कटाई इनके द्वारा खुद अपने हाथों से की गई और बोझा बनाकर खलिहान में रखे गए,
- बिहार कैबिनेट के 30 फैसले: युवाओं की ट्रेनिंग से सौर ऊर्जा और हरित हाइड्रोजन तक बड़े निर्णय
- ‘जहां विपक्ष जीता, वहां चुनाव आयोग पर सवाल क्यों नहीं?’ चिराग पासवान ने साधा निशाना
जिसमें से लगभग धान के पचास बोझे दवरी के लिए बाकी रह गए थे, बाकी सभी बोझों को इनके द्वारा दवरी कर लिया गया था और उसके पुआल खलिहान में रखे गए थे पुर्व से चले आ रहे विवाद को लेकर गांव के ही मोहित कुमार एवं उसके पिता मनोज सिंह के द्वारा इनके धान के बोझें एवं पुआल में आग लगा दी गई, जिस कारण से इन्हें 50 हजार रुपए की क्षति हुई है।
- मधुमक्खियों के हमले ने छीन ली दंपती की जिंदगी, कुछ घंटों में दोनों की मौत; एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार
- जमुई छात्रा कांड में नया खुलासा: वारदात से पहले भी छात्र-छात्रा से हुई थी बदसलूकी, फोन कर बुलाया गया था मुख्य आरोपित
जिसकी शिकायत इनके द्वारा चैनपुर थाने में की गई है इसके साथ ही चैनपुर अंचल कार्यालय में भी इनके द्वारा लिखित आवेदन के साथ सूचना दी गई है।
इस मामले से संबंधित जानकारी लेने पर चैनपुर थानाध्यक्ष उदय भानु सिंह ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है मामले में जांच की जा रही है, वहीं चैनपुर से सीओ पुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि संबंधित हल्का कर्मचारी को स्थल निरीक्षण के लिए निर्देशित किया गया है।
- आधी रात धधक उठा घर, पिता और भांजी की मौत; 16 वर्षीय किशोरी गंभीर
- औरंगाबाद में सीएसपी संचालक पर अपराधियों का हमला, जांघ में गोली मारकर तीन लाख रुपये लूटे

