Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान में तेजी लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 6 एएनएम को दैनिक भत्ता रखकर कार्य करवाया जा रहा है, कोविड टीका लगाने को लेकर वर्तमान समय में प्रखंड क्षेत्र में कुल 26 टीम कार्यरत है जिनके द्वारा गांव गांव पहुंचकर घर-घर टीका लगाने का कार्य किया जा रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसकी जानकारी देते हुए चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य प्रबंधक अजय कुमार सिंह के द्वारा बताया गया कि कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए प्रखंड क्षेत्र में कुल 26 टीम वर्तमान समय में कार्यरत हैं जिनके द्वारा घर-घर जाकर टीका लगाने का कार्य किया जा रहा है कार्य में तेजी लाने को लेकर 6 प्राइवेट एएनएम को दैनिक भत्ता पर रखकर कार्य करवाया जा रहा है, जिसके तहत तीन टीमों को पहाड़ी क्षेत्र में स्थित गांव में भेजकर वैक्सीनेशन का कार्य करवाया जा रहा है।
- गांवों में अब मनमानी नहीं चलेगी, विज्ञापन से लेकर भवन निर्माण तक पंचायतों की होगी सीधी निगरानी
- सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना
जिसके तहत दुर्गम पहाड़ी पर स्थित ग्राम डूमरकोन में मेडिकल टीम के द्वारा कुल 63 लोगों को वैक्सीन लगाने का कार्य किया गया। पहाड़ों पर स्थित गांव को छोड़कर बाकी सब वैक्सीनेशन टीम के द्वारा कोविड का दूसरा डोज लगाने का कार्य किया जा रहा है जबकि पहाड़ पर स्थित गांव में प्रथम एवं द्वितीय दोनों डोज लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही मेडिकल टीम के द्वारा वैक्सीन लेने वाले लोगों को कोविड गाइडलाइन के अनुपालन को लेकर भी जागरूक किया जा रहा है।
- मां ने दो मासूम बेटियों के साथ पानी भरे गहरे गड्ढे में लगाई छलांग, तीनों की मौत पति से हुआ था विवाद
- अवैध हथियार नेटवर्क का खुलासा, 4 गिरफ्तार 2 कार्बाइन समेत 8 हथियार 159 कारतूस बरामद औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर व भोजपुर में सप्लाई