Home चैनपुर कैमूर में विवाहिता ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, शिकायत करने पर हुई...

कैमूर में विवाहिता ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, शिकायत करने पर हुई मारपीट

कैमूर में विवाहिता से गलत हरकत का आरोप, शिकायत पर ससुराल पक्ष ने की मारपीट | चैनपुर थाना में मामला दर्ज

दहेज प्रताड़ना मामला

Bihar | कैमूर | चैनपुर: थाना क्षेत्र के एक गांव में पारिवारिक उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। एक विवाहिता ने अपने भसूर और ससुर पर गलत हरकत करने तथा विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में चैनपुर थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शादी के बाद शुरू हुआ उत्पीड़न

आवेदन में विवाहिता ने बताया कि उसका विवाह 4 जून 2025 को हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। शादी के कुछ ही दिनों बाद उसके पति रोज़गार के सिलसिले में बाहर चले गए। इसके बाद वह सास, ससुर, भसूर और जेठानी के साथ घर में रहने लगी।
पीड़िता का आरोप है कि एक दिन घर में अकेले होने का फायदा उठाकर भसूर ने जबरदस्ती करने की कोशिश की। शोर मचाने पर वह भाग निकला। शाम को जब सास-ससुर घर लौटे तो उसने घटना की जानकारी दी, लेकिन उसे चुप रहने की सलाह देते हुए कहा गया कि “घर की बात बाहर जाएगी तो बदनामी होगी।”

दोबारा हुई जबरदस्ती की कोशिश

कुछ समय बाद फिर से अकेले पाकर ससुर द्वारा जबरदस्ती किए जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता के अनुसार, इस दौरान उसके कपड़े फाड़ दिए गए। उसने फोन पर अपने पति को इसकी सूचना दी, लेकिन कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं मिली।

दहेज को लेकर ताना और मारपीट

विवाहिता का कहना है कि उसी शाम परिवार के अन्य सदस्यों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि दहेज में बुलेट, सोने की चेन और नगद राशि नहीं लाने को लेकर उसे ताने दिए गए। मारपीट के दौरान जेठानी द्वारा उसके गहने भी ले लिए गए। घायल अवस्था में पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे चैनपुर थाना लाई। बाद में मायके पक्ष को सूचना दी गई, जिसके बाद परिजनों की मौजूदगी में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई।

मामले में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है और पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version