Homeमोहनियाकैमूर में रहस्यमयी मौत से मचा हड़कंप: विवाहिता का शव घर में...

कैमूर में रहस्यमयी मौत से मचा हड़कंप: विवाहिता का शव घर में मिला, दहेज हत्या का आरोप, ससुराल पक्ष गायब

कैमूर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप, पति समेत ससुराल पक्ष फरार

Bihar: कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र स्थित पतेलवा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है। 27 वर्षीय महिला का शव उसके ससुराल स्थित कमरे में मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना के बाद पति समेत पूरा ससुराल पक्ष घर छोड़कर फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

फोन पर मिली मौत की सूचना, पहुंचने पर दिखा चौंकाने वाला दृश्य
मृतका के पिता शेख मुन्नू, जो चैनपुर थाना क्षेत्र के कस्बा मोहल्ला के निवासी हैं, ने बताया कि उनकी बेटी दीपा खातून की शादी करीब चार वर्ष पूर्व पतेलवा गांव निवासी शेख आशिफ से हुई थी। दंपति का एक चार वर्षीय पुत्र भी है। परिजनों के अनुसार, रविवार की शाम उन्हें फोन कर बताया गया कि दीपा की तबीयत अचानक खराब हो गई है और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। लेकिन कुछ ही मिनट बाद दूसरा फोन आया, जिसमें उसकी मौत की जानकारी दी गई। जब परिजन बेटी के ससुराल पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर हैरान रह गए। उनका आरोप है कि दीपा का शव बेड पर रखा हुआ था, उसके मुंह से खून निकल रहा था और गर्दन पर दबाव के निशान दिखाई दे रहे थे।

दहेज प्रताड़ना के बाद हत्या का आरोप
मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने आशंका जताई कि ससुराल वालों ने तकिया से दबाकर और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी तथा घटना के बाद सभी लोग फरार हो गए। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को लिखित आवेदन सौंपा है।

पुलिस को भी मिला गर्दन पर संदिग्ध निशान
घटना की सूचना मिलते ही मोहनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शव घर के अंदर बेड पर पीठ के बल पड़ा मिला। प्रारंभिक जांच में गर्दन पर एक संदिग्ध निशान पाया गया है, जिससे गला दबाकर हत्या किए जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
चार नामजद आरोपियों पर प्राथमिकी, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतका के पिता के आवेदन के आधार पर चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments