Homeचैनपुरकैमूर में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 10 उपभोक्ताओं के खिलाफ केस...

कैमूर में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 10 उपभोक्ताओं के खिलाफ केस दर्ज, ₹3.5 लाख से अधिक का जुर्माना

कैमूर: बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 10 उपभोक्ताओं पर FIR, ₹3.5 लाख से अधिक जुर्माना

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग गांवों में की गई छापेमारी के दौरान 10 उपभोक्ताओं को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा गया। विभाग ने सभी पर कुल साढ़े तीन लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है। साथ ही विद्युत अधिनियम के तहत चैनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

 

विद्युत विभाग के कनीय अभियंता शंभू कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सहायक विद्युत अभियंता संतन कुमार कौशल, विभागीय कर्मियों और क्षेत्रीय कर्मचारियों की संयुक्त टीम का गठन कर हाटा और जगरिया गांव में छापेमारी की गई। जांच के दौरान कई उपभोक्ता मीटर को दरकिनार कर सीधे तार जोड़कर बिजली की चोरी करते पाए गए। छापेमारी के दौरान पकड़े गए उपभोक्ताओं में संजय बिंद (₹52,068), मुन्ना गौड़ (₹38,153), विक्रमा गौड़ (₹43,794), संदीप कुमार गौड़ (₹16,032 जुर्माना, कुल देय ₹21,464), नजमुन निशा (₹21,786 जुर्माना, कुल देय ₹56,697), अजीत लाल श्रीवास्तव (₹18,093 जुर्माना, कुल देय ₹28,362), सुजीत कुमार श्रीवास्तव (₹71,502 जुर्माना, कुल देय ₹99,157), अनिल सेठ (₹67,208), टेंगरी राम (₹17,538) तथा सोनी कुमारी (₹15,560) शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि बिजली चोरी में इस्तेमाल किए जा रहे पीवीसी तारों को मौके पर ही काटकर जब्त कर लिया गया है। इन्हें साक्ष्य के रूप में सुरक्षित रखा गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि विद्युत विभाग से प्राप्त आवेदन के आधार पर सभी 10 आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments