Homeचैनपुरकैमूर में पशु तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 15 पशुओं से भरी...

कैमूर में पशु तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 15 पशुओं से भरी पिकअप जब्त; महिला समेत दो गिरफ्तार, एक नाबालिग निरुद्ध

कैमूर: 15 पशुओं के साथ महिला सहित दो पशु तस्कर गिरफ्तार, पिकअप वाहन जब्त

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 पशुओं से लदी एक पिकअप वाहन को जब्त किया है। इस दौरान एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि मामले में संलिप्त एक नाबालिग को विधि विरुद्ध निरुद्ध किया गया। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर चैनपुर-हरसू ब्रह्म गेट के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान संदिग्ध पिकअप को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में 15 पशुओं को बेहद अमानवीय और क्रूर तरीके से बांधकर लादा गया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

वाहन को थाना लाकर पशुओं को उतारकर गिनती की गई, जिसमें 14 पाड़ी और एक पाड़ा बरामद हुआ। प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार महिला की पहचान विमला देवी, पति वीरेंद्र नट, निवासी कठोरी, जिला रीवा (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। वहीं पिकअप चालक फरीद अंसारी, पिता इद्दू अंसारी, निवासी ग्राम माटी, थाना चंदौली (उत्तर प्रदेश) को भी गिरफ्तार किया गया है। वाहन पर सवार एक नाबालिग को किशोर न्याय अधिनियम के तहत विधि विरुद्ध निरुद्ध किया गया है।

पूछताछ में महिला आरोपी ने पुलिस को बताया कि सभी पशुओं को चैनपुर के कसाई मोहल्ले से खरीदकर वाराणसी ले जाया जा रहा था। बरामद पशुओं को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दुर्गावती मेले में जिम्मेनामा पर सौंप दिया गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में पशु क्रूरता अधिनियम एवं अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments