Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंद्रशेखर राय (पिता- स्व. फेंकू राय), निवासी भैंसहट तथा अजीत राय (पिता- बेनी राय), निवासी उदयरामपुर के रूप में हुई है। चैनपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश के करकटगढ़ मार्ग से दो लोग बाइक पर भारी मात्रा में देसी शराब लेकर बिहार की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही बाइक पेट्रोलिंग कर रहे एसआई अंजन कुमार और चंदन कुमार को तत्काल मौके पर भेजा गया। इसके बाद थाना से अतिरिक्त पुलिस बल भी पहुंचा और घेराबंदी कर उदयरामपुर के पास दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान बाइक पर रखी छह सीलबंद पेटियों और एक सफेद प्लास्टिक बोरे से कुल 404 पाउच (प्रत्येक 200 एमएल) देसी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि शराब उत्तर प्रदेश से लाकर बिहार में बिक्री के लिए लाई जा रही थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बरामद शराब और जब्त बाइक के साथ चैनपुर थाना लाया। मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



