Homeरामपुरकैमूर में धान खरीद का बड़ा खेल! भूमिहीनों के नाम पर लाखों...

कैमूर में धान खरीद का बड़ा खेल! भूमिहीनों के नाम पर लाखों की निकासी, शिकायत करने पर मिली धमकी

कैमूर धान खरीद घोटाला: भूमिहीनों के नाम पर लाखों की निकासी, ग्रामीणों का बड़ा आरोप

Bihar: कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड स्थित भीतरी बांध पैक्स में धान खरीद को लेकर गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने पैक्स अध्यक्ष पर आरोप लगाया है कि भूमिहीन लोगों के नाम पर फर्जी तरीके से धान खरीद दिखाकर लाखों रुपये की निकासी की गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

ग्रामीणों के अनुसार, पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब कई ऐसे लोगों के मोबाइल पर धान बिक्री के भुगतान का मैसेज आया, जिनके पास खेती के लिए जमीन तक नहीं है। इससे स्पष्ट हुआ कि उनके नाम का दुरुपयोग कर फर्जी लेन-देन किया गया है। पीड़ित साधु राम के परिवार का आरोप है कि पैक्स अध्यक्ष मनोज कुमार जायसवाल ने आधार कार्ड और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर उनके नाम पर भगवानपुर कोऑपरेटिव बैंक में खाता खुलवाया। इसके बाद बिना जानकारी दिए धान बिक्री दिखाकर पैसे की निकासी कर ली गई। परिवार का दावा है कि पिछले तीन वर्षों में करीब 9 लाख रुपये इस तरह निकाले गए हैं।

ग्रामीणों ने इस घोटाले में प्रखंड स्तर के कुछ कर्मचारियों की संलिप्तता की भी आशंका जताई है। उनका कहना है कि वे पूरी तरह भूमिहीन हैं, इसके बावजूद उनके नाम पर धान की बिक्री दिखाना एक संगठित गड़बड़ी की ओर इशारा करता है। मामले की शिकायत लेकर जब ग्रामीण स्थानीय थाने पहुंचे तो उन्हें आवेदन वापस कर एसपी कार्यालय में जाने की सलाह दी गई। इसके बाद पीड़ित परिवार अब जिला पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यदि आरोप सही साबित होते हैं, तो यह न केवल बड़ा आर्थिक घोटाला होगा, बल्कि गरीब और भूमिहीन परिवारों के अधिकारों के साथ गंभीर अन्याय भी माना जाएगा।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments