Home चैनपुर कैमूर में तेज रफ्तार बोलेरो का कहर: हाजरा पावर हाउस के पास...

कैमूर में तेज रफ्तार बोलेरो का कहर: हाजरा पावर हाउस के पास दो बच्चे गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल रेफर

कैमूर में बोलेरो की टक्कर से दो बच्चे गंभीर घायल, हाजरा पावर हाउस के पास हुआ हादसा

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना हाजरा पावर हाउस के पास की बताई जा रही है, जहां हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsघायलों की पहचान खरिगांवा गांव निवासी दीलेंद्र कुमार (12 वर्ष), पिता रवि कुमार और कृष कुमार (12 वर्ष), पिता मनु राम के रूप में हुई है। दोनों बच्चे पैदल जा रहे थे, इसी दौरान भभुआ की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। परिजनों के अनुसार हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।

डॉक्टरों ने बताया कि कृष कुमार को अंदरूनी चोटें आई हैं, जबकि दीलेंद्र कुमार के सिर, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगी है। स्थिति को देखते हुए दोनों बच्चों को बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल घटना के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है और वाहन की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

 

Exit mobile version