Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर और बाइक को कब्जे में लेकर थाना भेज दिया। हालांकि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। घायल हवलदार राय को इलाज के लिए चैनपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया।
वहीं दूसरी सड़क दुर्घटना करजी और खरिगांवा के बीच दोपहर करीब 12:30 बजे हुई। बताया जा रहा है कि भभुआ निवासी चंद्रबली प्रसाद किसी कार्य से करजी गए थे और वहां से हाटा स्थित अपनी छड़-सीमेंट की दुकान लौट रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। चंद्रबली प्रसाद ने बताया कि दुर्घटना के बाद उनकी बाइक भी मौके से गायब थी। बाइक को कौन ले गया, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।



