Homeचैनपुरकैमूर: मारपीट के फरार आरोपी समेत नशे में हंगामा कर रहे युवक...

कैमूर: मारपीट के फरार आरोपी समेत नशे में हंगामा कर रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार, दोनों भेजे गए जेल

कैमूर: मारपीट का फरार आरोपी और नशे में हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार, दोनों जेल भेजे गए

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए मारपीट के एक फरार आरोपी और नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दोनों गिरफ्तारियां अलग-अलग गांवों में पुलिस को मिली सूचना के आधार पर की गईं। थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि ग्राम नंदगांव में 27 जून 2026 की सुबह करीब 6 बजे आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में फरार चल रहे आरोपी राम अवतार यादव (पिता- कामता यादव) को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। इस घटना में विनोद यादव और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हुए थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

 

मामले में विनोद यादव की शिकायत पर तीन लोगों के विरुद्ध चैनपुर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने राम अवतार यादव को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

वहीं, दूसरी कार्रवाई में ग्राम सिकंदरपुर से पुलिस ने नशे की हालत में हंगामा कर रहे इरफान उर्फ सोनू उर्फ मोहम्मद इरफान शाह (पिता- इलियास शाह) को गिरफ्तार किया। स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी कि युवक अत्यधिक नशे में लोगों के साथ गाली-गलौज कर रहा है और बार-बार गिर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसके मुंह से शराब की तेज गंध आने पर थाना लाकर मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया। चैनपुर पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और शराब पीकर उपद्रव करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments