Home चैनपुर कैमूर: प्रधानमंत्री की माता के अपमान के विरोध में भाजपा का प्रतिरोध...

कैमूर: प्रधानमंत्री की माता के अपमान के विरोध में भाजपा का प्रतिरोध मार्च

भाजपा का प्रतिरोध मार्च

हाटा नगर में कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Bihar: कैमूर जिले की चैनपुर विधानसभा अंतर्गत हाटा नगर में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने प्रतिरोध मार्च निकाला। यह मार्च प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माता जी के खिलाफ महागठबंधन के मंच से अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में आयोजित किया गया।

भाजपा नेताओं का तीखा प्रहार

प्रतिरोध मार्च का नेतृत्व करते हुए विधानसभा प्रभारी रघुवंश राम ने कहा कि महागठबंधन की डूबती नैया से हताश होकर उनके नेता ऐसी कुंठित मानसिकता वाले शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा—

मां, मां होती है। किसी की भी मां हो, उसका स्थान दुनिया में सर्वोपरि है। जिस मंच पर दो युवराज बैठे हों और वहां प्रधानमंत्री की माता को गाली दी जाए, यह उनकी मानसिक स्थिति को दर्शाता है। बिहार की जनता इस अपमान का बदला वोट की चोट से लेगी।”

[su_posts template=”templates/teaser-loop.php” posts_per_page=”1″ tax_term=”54″ order=”desc”]

भाजपा कार्यकर्ताओं की भागीदारी

मार्च में भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इनमें हाटा नगर अध्यक्ष अनुज जायसवाल डिंपल, चैनपुर दक्षिणी मंडल अध्यक्ष अनिल राजभर, चांद दक्षिणी मंडल अध्यक्ष अखिलेश पटेल, सोशल मीडिया प्रभारी नागेंद्र जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजीव रंजन पटेल, मंडल प्रभारी अनिल पटेल प्रमुख थे।
इसके अलावा श्रीराम जायसवाल, अजय चौरसिया, अर्जुन जायसवाल, श्यामजी चौहान, प्रेम मोदनवाल समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए।

ग्रामीणों ने भी जताया विरोध

प्रतिरोध मार्च में केवल भाजपा कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि स्थानीय ग्रामीण भी शामिल हुए और प्रधानमंत्री की माता के खिलाफ हुई टिप्पणी की निंदा की। लोगों ने कहा कि यह केवल प्रधानमंत्री का नहीं बल्कि पूरे देश की मातृत्व पर चोट है, जिसका जवाब जनता जरूर देगी।

[su_posts template=”templates/teaser-loop.php” posts_per_page=”1″ tax_term=”79″ order=”desc”]

Exit mobile version