Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
घायल पुलिस जवान का नाम अमलेश कुमार बताया जाता है। वह दंगा नियंत्रण में तैनात था। घायल अमलेश कुमार जमुई जिला के बरहट थाना क्षेत्र के भरकुड़ा गांव निवासी ब्रह्मदेव यादव के पुत्र हैं। जो की दो वर्ष से कैमूर जिला में पदस्थापित हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस जवान ने सर्विस हथियार से ही स्वयं को गोली मारा है।
वही घटना की जानकारी होने पर एसपी हरिमोहन शुक्ला भी सदर अस्पताल पहुंचे। फिलहाल इस घटना के कारण का पता नहीं चल सका कि आखिर पुलिस जवान ने स्वयं को गोली क्यों मारा। घायल पुलिस जवान को इलाज के लिए वाराणसी लेकर कई पुलिस पदाधिकारी व जवान गए हैं।