Homeचैनपुरकैमूर: दहेज प्रताड़ना मामले में एक साल से फरार आरोपी पुलिस के...

कैमूर: दहेज प्रताड़ना मामले में एक साल से फरार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

कैमूर: दहेज प्रताड़ना मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, चैनपुर पुलिस ने भेजा जेल

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना के एक पुराने मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना क्षेत्र के निबीयाटांड गांव से पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी राधेश्याम यादव को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया गया और फिर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान राधेश्याम यादव, पिता- गुपुत यादव, निवासी ग्राम निबीयाटांड, थाना चैनपुर के रूप में हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

उसके विरुद्ध चैनपुर थाना में 18 मई 2025 को दहेज प्रताड़ना एवं मारपीट का मामला दर्ज कराया गया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही वह लगातार फरार चल रहा था, जिसके कारण पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। लगातार प्रयासों के बाद शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने घर पर मौजूद है। सूचना के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उसके घर पर छापेमारी की और बिना किसी प्रतिरोध के उसे गिरफ्तार कर लिया।

चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि दहेज प्रताड़ना से संबंधित दर्ज कांड में आरोपी लंबे समय से फरार था। गुप्त सूचना के आधार पर उसे उसके घर से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने तथा मेडिकल जांच कराने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि ऐसे मामलों में फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments