Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
SIT ने तकनीकी जांच, खुफिया सूचना और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच शुरू की। जांच के क्रम में पुलिस को अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े आरोपियों के बारे में अहम सुराग मिले। इसके बाद कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके पास से तीन मोटरसाइकिल, लूट में इस्तेमाल/संबंधित बैग और पीड़ित का आधार कार्ड बरामद किया है। भभुआ एसडीपीओ ओम प्रकाश ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गिरोह के तार आंध्र प्रदेश से जुड़े होने की बात सामने आई है। गिरोह के सदस्य अलग-अलग राज्यों में किराये के मकान लेकर रहते थे और वहां से बिहार, झारखंड सहित आसपास के इलाकों में ज्वेलरी लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। गिरोह के सदस्य अलग-अलग टीमों में बंटकर वारदात करते थे।
पुलिस की गिरफ्त में आए दो आरोपियों में ओडिशा के रहने वाले अपराधी शामिल हैं। वहीं, इसी गिरोह के पांच अन्य सदस्यों को झारखंड पुलिस द्वारा गुमला जिले में गिरफ्तार किए जाने की जानकारी मिली है। दोनों राज्यों की पुलिस की कार्रवाई से गिरोह के नेटवर्क से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने की उम्मीद है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। पुलिस को आशंका है कि पूछताछ के दौरान बिहार और दूसरे राज्यों में हुई ज्वेलरी लूट की कई अन्य घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है। फिलहाल गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
कार्रवाई के दौरान भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सहित पुलिस टीम के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।



