Homeकैमूरकैमूर के लाल ने किया कमाल, खतरनाक स्टंट गेम कर बनाया वर्ल्ड...

कैमूर के लाल ने किया कमाल, खतरनाक स्टंट गेम कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Bihar: कैमूर जिले के लाल ने वर्ष 2023 के आगमन के मौके पर 31 दिसंबर 2022 समापन पर ही देशवासियों के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड बना कर नया साल का सौगात दिया है, कैमूर के लाल के द्वारा बनाया गया, पहला वर्ल्ड रिकॉर्ड है, इससे पहले किसी देश के द्वारा ऐसा रिकॉर्ड नहीं बनाया गया अब तक 8 वर्ल्ड रिकॉर्ड खतरनाक स्टंट गेम में बनाए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ns news

खतरनाक स्टंट गेम के बादशाह, बाहुबली Hammar Headman कहे जाने वाले धर्मेंद्र सिंह बिहार के कैमूर जिले के रामगढ़ के रहने वाले हैं इनके पिता अलवर सिंह जो पेशे से किसान है वही धर्मेंद्र सिंह त्रिपुरा स्टेट राइफल्स थे और वह खतरनाक स्टंट से नारियल तोड़ने, कच्चा बेल तोड़ने, दांतो से सरिया मोड़ने, सिर से सरिया मोड़ने, स्किपिंग, बैक साइड से सरिया मोड़ने सहित कई प्रकार के विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

लगातार विश्व रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं ताकि भारत का दुनिया में डंका सके इस बार उन्होंने जो आठ विश्व रिकॉर्ड बनाया है वह त्रिपुरा में बीते शनिवार को 249 किलो वजन का 115.45 सीसी बजाज प्लैटिना ड्रम मोटरसाइकिल को अपने कंधे पर रखकर 100 मीटर दौड़ लगाई वह भी 30 सेकंड में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि यह विश्व रिकॉर्ड उनके सिवा किसी भी देश के शख्स ने नहीं बनाई।

ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले विश्व और भारत के पहले व्यक्ति है, यह रिकॉर्ड इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है, इसके साथ उन्होंने बताया कि इस बार के रिकॉर्ड को लेकर अब तक आठ रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं और देश के लिए रिकॉर्ड बनाते रहेंगे ताकि रिकॉर्ड के मामले में देश आगे रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments