Home कैमूर कैमूर की 2,392 जीविका दीदियों को मिला रोजगार का दूसरा सहारा, खातों...

कैमूर की 2,392 जीविका दीदियों को मिला रोजगार का दूसरा सहारा, खातों में पहुंचे ₹4.78 करोड़

कैमूर की 2,392 जीविका दीदियों को मिली दूसरी किस्त, ₹4.78 करोड़ खाते में ट्रांसफर

Bihar: कैमूर, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत कैमूर जिले की 2,392 जीविका दीदियों के बैंक खातों में दूसरी किस्त की राशि भेजी गई। पटना के बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने DBT के माध्यम से प्रति लाभार्थी 20 हजार रुपये की दर से कुल 4 करोड़ 78 लाख 40 हजार रुपये की राशि सिंगल क्लिक से हस्तांतरित की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

योजना के तहत दूसरी किस्त उन्हीं महिलाओं को दी जा रही है, जिन्होंने पहली किस्त में मिले 10 हजार रुपये का उपयोग कर स्वरोजगार शुरू किया और अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाया। लाभार्थियों का चयन ग्राम संगठन और प्रखंड स्तर पर सत्यापन के बाद किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता है। योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को कुल 2 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता चार चरणों में उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे अपने छोटे कारोबार को विस्तार देकर आत्मनिर्भर बन सकें।

उन्होंने बताया कि पहली किस्त के तहत राज्य में अब तक 1.67 करोड़ महिलाओं को लाभ मिल चुका है। कैमूर में योजना के क्रियान्वयन और लाभार्थियों के सत्यापन से लेकर राशि पहुंचाने तक जिला प्रशासन की भूमिका रही। जिला पदाधिकारी के मार्गदर्शन में योजना का संचालन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला परियोजना प्रबंधक जीविका और योजना से लाभान्वित जीविका दीदियां समाहरणालय स्थित NIC सभागार में मौजूद रहीं।

 

Exit mobile version