Bihar: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह रविवार को बांका पहुंचे, जंहा उनके द्वारा पत्रकारों से बातचित के दौरान सीएम नीतीश द्वारा किए गए बिहार सहित बांका के विकास के बारे में बताय गया। इसके साथ ही उन्होंने बताया की इंजीनियरिंग एवं पालीटेक्निक के बाद अब बांका में मेडिकल कालेज का निर्माण हो रहा है। विकास के मुद्दों पर नीतीश कुमार का हाथ कोई नहीं पकड़ सकता है। वही जब नीतीश कुमार पर विपक्ष द्वारा राष्ट्रगान का अपमान करने के आरोप के बारे में पूछा गया तो केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लालू प्रसाद से भी कई गलतियां हुई है। वे कई बार राष्ट्रगान के समय बैठे ही रह गए हैं, लेकिन उनकी चर्चा नहीं हो रही है। गिरिराज ने कहा कि तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव के भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए विपक्ष इस मुद्दों को तूल दे रहे हैं। यह भूल का मुद्दा है, ना कि अपमान है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार में सिल्क बोर्ड का रिजनल आफिस खुलेगा। भागलपुर सहित बांका आदि जिलों का विकास होगा। बांका के कटोरिया में अर्जुन, शान, शाल का पेड़ है। जबकि यहां बड़े स्तर पर तसर की खेती होती है। इसके लिए रांची सेंट्रल में सिल्क बार्ड से एक नया प्रयोग हो रहा है। जहां महिलाओं और आदिवासी समुदाय के लोगों का रोजगार मिलेगा। इसके अलावा बांका के पावरलूम के संरक्षण के लिए बांका डीएम अंशुल कुमार के साथ बैठक हुई है। जिससे उन्होंने इस पर चर्चा की गई है। बैठक में जीविका की दीदियों को लखपति बनाने पर चर्चा हुई है। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार जीविका दीदियों के लिए कार्य कर रहे।