Homeचैनपुरकुर्की–जब्ती के लिए पहुंची पुलिस के हत्थे चढ़ा फरार आरोपी, मौके से...

कुर्की–जब्ती के लिए पहुंची पुलिस के हत्थे चढ़ा फरार आरोपी, मौके से हुई गिरफ्तारी

कुर्की–जब्ती के लिए पहुंची पुलिस ने फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, चैनपुर की कार्रवाई

बिहार | कैमूर | चैनपुर: चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भदौरा में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब कुर्की–जब्ती की कार्रवाई के लिए पहुंची पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान धनराज बिंद, पिता दूधनाथ बिंद के रूप में की गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मामले की जानकारी देते हुए चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि धनराज बिंद के खिलाफ मारपीट के एक मामले में चैनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था। बार-बार नोटिस और दबिश के बावजूद जब आरोपी न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत नहीं हुआ, तो कोर्ट द्वारा उसके खिलाफ कुर्की–जब्ती का वारंट जारी किया गया।

न्यायालय के आदेश के आलोक में पुलिस द्वारा आरोपी के घर पर कुर्की–जब्ती का इश्तिहार चस्पा कर सार्वजनिक रूप से सूचना दी गई थी। इसके बावजूद निर्धारित समय सीमा के भीतर आरोपी ने न तो आत्मसमर्पण किया और न ही न्यायालय में हाजिर हुआ।
शुक्रवार को जब चैनपुर थाना की पुलिस टीम कुर्की–जब्ती की कार्रवाई को अंजाम देने के लिए ग्राम भदौरा स्थित आरोपी के घर पहुंची, तो संयोगवश आरोपी घर पर ही मौजूद था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके से ही उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को चैनपुर थाना लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके पश्चात आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments