Home चैनपुर कुर्की जब्ती के दौरान पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

कुर्की जब्ती के दौरान पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सड़क पर वाहन ओवरटेक करने को लेकर विवाद हुआ था, जो मारपीट में बदल गया।

Bihar, कैमूर (चैनपुर): जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डीहभूजैना में न्यायालय द्वारा जारी कुर्की जब्ती आदेश की तामील के लिए पहुंची पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान समर बहादुर यादव (पिता–स्व. बलिराम यादव) के रूप में हुई है। मामला वर्ष 2015 का है, जब ग्रामवासी सच्चई राम (पिता–स्व. छैवर राम) ने समर बहादुर यादव सहित तीन लोगों के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

जानकारी के अनुसार, उस समय सड़क पर वाहन ओवरटेक करने को लेकर विवाद हुआ था, जो मारपीट में बदल गया। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने थाने में आवेदन देकर तीन लोगों पर केस दर्ज कराया था।

थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि समर बहादुर यादव काफी समय से फरार चल रहे थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए कई बार छापेमारी की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। अदालत से कुर्की जब्ती का आदेश मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Exit mobile version