Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इसके बाद लालापुर वार्ड संख्या-1 में मजिस्ट्रेट की निगरानी में पुलिस टीम ने घेराबंदी की। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों में शामिल दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में उनके पास से कुल 9 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुदरा थाना क्षेत्र के कानडिहरा निवासी जयप्रकाश गुप्ता उर्फ छेथरुआ, पिता श्री गुप्ता तथा मनुअर अंसारी के रूप में हुई है।
तस्करी के नेटवर्क तक पहुंचने में जुटी पुलिस
इस कार्रवाई के बाद पुलिस की जांच अब केवल गांजे की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी, इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं और स्थानीय स्तर पर इसकी आपूर्ति किन लोगों तक की जानी थी। ट्रेन के माध्यम से मादक पदार्थों की ढुलाई किए जाने की सूचना को भी जांच का अहम हिस्सा माना जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से कुदरा क्षेत्र में गांजा तस्करी से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा है। अब देखना होगा कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक पुलिस कब पहुंचती है।



