Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दुर्घटना के बाद हाईवे पेट्रोलिंग टीम के द्वारा उसे कुदरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे बेहतर इलाज के लिए उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ट्रामा सेंटर ले जाया गया।
- हरिपुर में शराब कारोबार पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस पर हमला, पथराव को लेकर पुलिस ने 11 लोगों पर किया FIR
- घर में काम करते समय करंट की चपेट में आई 27 वर्षीय महिला, मौके पर मौत; दो बच्चों की छिनी मां की ममता
हाईवे पेट्रोलिंग टीम के कमलेश कुमार ने बताया कि यह दुर्घटना खुर्माबाद पुल से कुछ कदम पश्चिम डायवर्सन के पास घटीत हुई है, राजस्थान से उड़ीसा जा रहे ट्रक पर चूना की बोरियां लदे होने के चलते उसका वजन अधिक था। डायवर्सन के पास सड़क घुमावदार होने के बावजूद चालक ने अपने वाहन की रफ्तार को तेज ही रखा, जिस कारण उस वाहन संतुलन बिगड़ गया।
उसके बाद चालक ने वाहन को अनियंत्रित होते देखकर केबिन में से कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश की। इसके चलते चालक अनियंत्रित ट्रक के पलटने पर उसके नीचे आने से तो बच गया, लेकिन कूदने के दौरान सड़क पर काफी तेज झटके से गिरा जिससे उसके माथे में गंभीर चोट आई।
- पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, आरोपी को छुड़ाकर ले गई भीड़; दो जवान घायल, वाहन में तोड़फोड़, 6 गिरफ्तार, कई हिरासत में
- साइबर ठगी पर ‘साइबर पाठशाला’: हाटा में डीएसपी ने ग्रामीणों को बताए बचाव के आसान तरीके
सूचना मिलते ही एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम स्थल पर पहुंच गई तथा सड़क पर खून से लथपथ पड़े घायल चालक को एंबुलेंस से कुदरा सीएचसी पहुंचाया। कुदरा सीएचसी के डॉक्टर ने बताया कि चालक के माथे में चोट की वजह से वह काफी बेचैनी में था, कुछ बोल नहीं पा रहा था। उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
- धर्म की विजय का प्रतीक: पूरे भारत में मनाए जाने वाली होलिका दहन, बिहार में यहां से शुरू हुई थी शुरुआत
- लंपी त्वचा रोग (Lumpy Skin Disease) — कारण, लक्षण और पारंपरिक उपचार