Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

- APK फाइल के जाल से करोड़ों की साइबर ठगी, पुलिस के हत्थे चढ़ा मास्टरमाइंड
- रिश्ते का खौफनाक अंत: पत्नी की हत्या कर शव के पास बैठा रहा पति, गांव में पसरा सन्नाटा
जानकारी के अनुसार शहर के स्थानीय वार्ड नंबर 28 इस्माइल शाहिद तकिया मुहल्ला निवासी मोहम्मद झुन्ना की पत्नी फूलजहां खातून ने एक साथ पांच बच्चों को जन्म दिया है जिसमें तीन लड़की और दो लड़के शामिल हैं, महिला दूसरी बार माँ बनी है, वही डॉक्टरों के अनुसार पाँचों बच्चे स्वस्थ हैं और अस्पताल में निगरानी में है, डॉक्टरों के अनुसार एक बेटी का वजन 1.1 किलोग्राम है और बाकी बच्चों का भी वजन 1-1 किलोग्राम है।
सभी बच्चों को आईसीयू वार्ड में रखा गया है, फिलहाल डॉक्टर बच्चों पर पुरी सतकर्ता से अपनी नजर बनाए हुए हैं, इस संबंध में सिवान सदर अस्पताल की प्रभारी उपधिक्षक रीता सिन्हा ने बताया की पाँचों बच्चों का जन्म सिजेरियन तरीके से हुआ है, फिलहाल स्वस्थ है लेकिन उन्हें निगरानी में रखना आवश्यक है।
- धर्म की विजय का प्रतीक: पूरे भारत में मनाए जाने वाली होलिका दहन, बिहार में यहां से शुरू हुई थी शुरुआत
- लंपी त्वचा रोग (Lumpy Skin Disease) — कारण, लक्षण और पारंपरिक उपचार
इससे पूर्व भी फुलजहां खातून की एक 5 साल की बेटी है, फूलजहां खातून के पति पहले विदेश में काम करते थे लेकिन लॉकडाउन के बाद वह सिवान में आकर ही मजदूरी करने लगे, बच्चों के जन्म के बाद से ही रिश्तेदार भी फूलजहां खातून और उनके बच्चों को हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं, पुरे जिले में यह चर्चा का विषय बना हुआ है।
- रात का तांडव: शटर तोड़कर चार लाख की चांदी ले गए नकाबपोश
- चिलबिली के सरकारी स्कूल परिसर में सांप के डंसने से चार वर्षीय बच्चे की मौत, बदहाली पर उठे सवाल