Homeचैनपुरकिराए पर ली SUV बेचने-खरीदने का आरोप, चैनपुर पुलिस ने रुद्रांश सिंह...

किराए पर ली SUV बेचने-खरीदने का आरोप, चैनपुर पुलिस ने रुद्रांश सिंह को किया गिरफ्तार

चैनपुर में किराए की XUV खरीदने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में किराए पर ली गई महिंद्रा XUV 500 की कथित अवैध खरीद-बिक्री के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से संबंधित वाहन भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रघुनाथपुर निवासी सदाशिव सिंह के पुत्र रुद्रांश सिंह के रूप में हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बरामद कार
बरामद कार

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में भुवालपुर निवासी राकेश यादव ने 15 जुलाई 2026 को चैनपुर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आवेदन में बताया गया था कि एजाज अंसारी और रुद्रांश सिंह को महिंद्रा XUV 500 वाहन 15 हजार रुपये प्रतिमाह के किराए पर चलाने के लिए दिया गया था। शिकायत के अनुसार, शुरुआत में करीब पांच महीने का 75 हजार रुपये किराया दिया गया। इसके बाद लगभग दो वर्षों तक किराए की राशि देने में कथित तौर पर टालमटोल की जाती रही। जब वाहन मालिक की ओर से बकाया किराए की मांग की गई और वाहन वापस करने को कहा गया, तब एजाज अंसारी ने कथित रूप से बताया कि वाहन रुद्रांश सिंह को बेच दिया गया है।

इसके बाद वाहन के किराए और कथित खरीद-बिक्री को लेकर विवाद सामने आया। शिकायत के आधार पर चैनपुर थाने में दो लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई और पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। मामले की जानकारी देते हुए चैनपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि किराए पर लिए गए वाहन की कथित अवैध खरीद-बिक्री के मामले में रुद्रांश सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने महिंद्रा XUV 500 भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments