Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जिगना गांव के समीप राजपुर पुल के पास पुलिस टीम को सामने से दो लोग 10 मवेशियों को लेकर चैनपुर की दिशा में जाते दिखाई दिए। पुलिस वाहन को देखते ही दोनों आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस के सशस्त्र बलों ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपियों की पहचान रोहतास जिले के सासाराम थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरादाबाद गांव निवासी मन्नू कुरैशी के 22 वर्षीय पुत्र अरमान कुरैशी तथा मोहनिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोर के रूप में हुई है। मौके से बरामद मवेशियों में चार लाल रंग की गाय, तीन सफेद रंग की गाय, एक चितकबरी गाय और दो उजले एवं लाल रंग के बछड़े शामिल हैं। पुलिस ने सभी 10 पशुओं को जब्त कर लिया है।
चैनपुर थानाध्यक्ष के अनुसार, पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे मवेशियों को करकटगढ़ पहाड़ के दूसरी ओर से लेकर आ रहे थे। इन्हें चैनपुर बाजार के पठान टोली स्थित कसाई मोहल्ले में रहने वाले मंगरू कुरैशी के पुत्र भल्लू कुरैशी और जीशान कुरैशी के पुत्र दिलशाद कुरैशी के पास पहुंचाना था। पुलिस ने जब मवेशियों से संबंधित वैध कागजात मांगे तो आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया और बरामद सभी पशुओं को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मेडिकल जांच कराने के बाद दोनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। वहीं, पुलिस ने मामले में शामिल बताए जा रहे दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पशु तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है और मामले में आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।



