Homeचैनपुरकरंट दौड़ रहे तार को हटाने की बात पर भड़का विवाद, लाठी...

करंट दौड़ रहे तार को हटाने की बात पर भड़का विवाद, लाठी चलने से दो घायल

कैमूर में बिजली तार हटाने के विवाद में मारपीट, दो घायल, एक का सिर फटा

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भैसहट में बिजली के टूटे तार को हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट की इस घटना में दो लोग घायल हो गए, जिनमें एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। घायल अवस्था में दोनों को चैनपुर थाना लाया गया, जहां से पुलिस ने इलाज के लिए चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

घायलों की पहचान ग्राम भैसहट निवासी कयामुद्दीन पिता फारूक मियां तथा उदयरामपुर निवासी महाराज राजभर पिता कंचन राजभर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम आए तेज आंधी-पानी के दौरान पड़ोसी शिवमूरत राय के यहां से गुजर रहा विद्युत तार टूटकर महाराज राजभर की मड़ई पर गिर गया था। तार में लगातार करंट प्रवाहित हो रहा था, जिससे मड़ई में आग लगने और उसमें रखे अनाज जलने का खतरा बना हुआ था। रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे महाराज राजभर ने शिवमूरत राय से टूटे हुए तार को हटाने की बात कही। आरोप है कि इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और मामला गाली-गलौज तक पहुंच गया। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई।

महाराज राजभर का कहना है कि उनके साथ मौजूद कयामुद्दीन ने जब बीच-बचाव और गाली-गलौज का विरोध किया तो आरोपितों ने लाठी से उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया। घटना के दौरान शिवमूरत राय के पुत्र नन्नु राय और हनुमान राय भी मौके पर मौजूद थे और उन पर भी मारपीट में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। घटना को लेकर चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि मारपीट में घायल युवक का इलाज चैनपुर सीएचसी में कराया गया है। फिलहाल मामले में किसी भी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments