Home बिहार उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने राजद पर जमकर साधा निशाना

उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने राजद पर जमकर साधा निशाना

Bihar: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के द्वारा राजद पर जमकर निशाना साधते हुए कहा गया की राजद कार्यकर्त्ता न्यायालय द्वारा घोषित अपराधी को राजद का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाना चाहते है जो की संविधान और लोकतंत्र का अपमान है। जिनके द्वारा जनता के पैसे को लूटा गया। वैसा व्यक्ति बार-बार अपनी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बने, यह निंदनीय है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsउन्होंने आगे कहा की क्या पार्टी में बेदाग और स्वच्छ छवि के कोई और दूसरा नेता नहीं है? वही उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने राजद कार्यकर्ताओं को बंधुआ मजदूर बताते हुए कहा कि अगर आप बार-बार ऐसे व्यक्ति को अध्यक्ष बनाएंगे तो आपका पतन निश्चित है। पेंशन में बढ़ोतरी पर उन्होंने कहा कि विधवा महिला और गरीबों के कल्याण के लिए हमारी सरकार काम करती रही है।

आगे कहा की अयोध्या में राम मंदिर की तरह ही सीतामढ़ी में भी माता सीता का भव्य मंदिर बनेगा। तब भगवान राम अपने ससुराल आयेंगे। केंद्र और बिहार की डबल इंजन सरकार सीतामढ़ी में भविष्य सीता मंदिर बनाने के लिए संकल्पित है।

 

 

Exit mobile version