Homeचैनपुरआधी रात घर से गायब हुई 15 वर्षीय किशोरी, पिता ने अज्ञात...

आधी रात घर से गायब हुई 15 वर्षीय किशोरी, पिता ने अज्ञात युवक पर लगाया बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

कैमूर में 15 वर्षीय किशोरी लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

Bihar: कैमूर जिले के  चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने एक अज्ञात युवक पर उनकी नाबालिग बेटी को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए चैनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार, घटना 16 सितंबर 2026 की रात करीब 12 बजे की बताई गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

किशोरी के पिता का आरोप है कि रात के समय एक युवक मोटरसाइकिल से उनके घर के पास आया और उनकी 15 वर्षीय पुत्री को अपने साथ बैठाकर वहां से चला गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने अपने स्तर से किशोरी की तलाश शुरू की, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। तलाश के दौरान परिजनों को एक मोबाइल नंबर के बारे में जानकारी मिली, जिस पर किशोरी द्वारा अक्सर बातचीत किए जाने की बात सामने आई।

किशोरी के पिता ने संबंधित मोबाइल नंबर की जानकारी भी पुलिस को दिए गए आवेदन में उपलब्ध कराई है। परिजनों ने आशंका जताई है कि उक्त युवक उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से अपने साथ ले गया है। हालांकि, मामले में पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि नाबालिग के लापता होने को लेकर उसके पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और किशोरी की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments