Homeचैनपुरबैसाखी से सिर पर वार का आरोप, विवाहिता गंभीर रूप से घायल;...

बैसाखी से सिर पर वार का आरोप, विवाहिता गंभीर रूप से घायल; पति और सास पर FIR

कैमूर में विवाहिता से मारपीट का आरोप, पति-सास पर FIR

Bihar:  कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर वार्ड संख्या 10 में विवाहिता के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। विवाहिता के पिता ने अपने दामाद और समधिन पर बेटी के साथ लगातार मारपीट करने का आरोप लगाते हुए चैनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

बताया गया है कि सोनहन थाना क्षेत्र के तरहणी गांव निवासी साधु शरण सिंह ने अपनी पुत्री सुनीता कुमारी की शादी चैनपुर वार्ड संख्या 10 निवासी सत्येंद्र सिंह कुशवाहा से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल में पति सत्येंद्र सिंह कुशवाहा और सास हीरावती देवी द्वारा विवाहिता के साथ अक्सर मारपीट की जाती थी। इस वजह से वह काफी तनाव में रहती थी। पिता द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार, 18 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 12 बजे किसी बात को लेकर सास के कहने पर पति ने विवाहिता के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान पास में रखी बैसाखी से उसके सिर पर दो-तीन बार वार किया गया। हमले में विवाहिता गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश होकर गिर गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और घायल सुनीता कुमारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद विवाहिता के पिता ने चैनपुर थाने में पति और सास के खिलाफ लिखित शिकायत दी। चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि विवाहिता के साथ मारपीट के संबंध में पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments