Homeरामगढ़आधी रात की सनसनी: सेवानिवृत्त दरोगा के घर लाखों की चोरी, परिवार...

आधी रात की सनसनी: सेवानिवृत्त दरोगा के घर लाखों की चोरी, परिवार को बाहर से बंद कर फरार हुए चोर

घर छत के रास्ते घुसकर चोरों ने लाखों रुपये के गहने और नगदी की चोरी

कैमूर (रामगढ़): रामगढ़ थाना क्षेत्र के ओड़ियाडीह गांव में बुधवार की रात बेखौफ चोरों ने एक सेवानिवृत्त दरोगा के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के गहने और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात उस वक्त हुई जब पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहा था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रामगढ़ थाना kaimur

जानकारी के अनुसार, ओड़ियाडीह निवासी सेवानिवृत्त दरोगा मेवा प्रसाद राम अपने परिवार के साथ घर में सोए थे। देर रात अज्ञात चोर मकान के पिछले हिस्से से छत पर चढ़े और आंगन में उतरकर घर के भीतर दाखिल हो गए।
चोरों ने पहले कमरे में सो रहे गृहस्वामी और परिजनों के दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया, ताकि कोई बाहर न निकल सके। इसके बाद एक कमरे में रखी आलमारी को तोड़कर करीब पांच लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।

अहले सुबह जब मेवा प्रसाद राम ने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो वह बाहर से बंद मिला। बेटे को आवाज देकर दरवाजा खुलवाया गया। बाहर निकलने पर देखा कि अन्य कमरों के दरवाजे खुले हैं, आलमारी टूटी पड़ी है और सामान बिखरा हुआ है।
परिजनों के मुताबिक करीब पांच लाख रुपये मूल्य के गहने चोरी हुए हैं। हालांकि, थाने में दिए आवेदन के साथ लगभग 1,94,000 रुपये के गहनों की रसीद भी सौंपी गई है।

घर के मुख्य गेट पर एनसीसी कुत्ता बंधा हुआ था, बावजूद इसके चोरों की गतिविधि का उसे आभास नहीं हो सका। यह बात भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस गुरुवार सुबह मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तथा साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। रामगढ़ थानाध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी का दावा किया

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments