Home पटना अपराधियों ने गोली मार युवक की कर दी हत्या, आक्रोशित लोगो ने...

अपराधियों ने गोली मार युवक की कर दी हत्या, आक्रोशित लोगो ने आरोपित समेत 10 घरो को फूंका

घटना स्थल पर पहुंचे सिटी एसपी

Bihar:  पटना जिले के धनरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत जोधीचक गांव से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा शनिवार की  सुबह बाइक सवार अपराधियों के द्वारा गोली मार एक युवक की हत्या कर दी गई है। वही इस घटना से आक्रोशित लोगों के द्वारा आरोपित समेत 10 लोगों के घरों को आग के हवाले कर दिया गया। जिसके बाद घटना की सुचना पुलिस को दी गई, सुचना मिलते ही धनरुआ समेत 8 थानों की पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव पहुंची।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsमृत युवक की पहचान उक्त गांव निवासी धीरेंद्र पासवान के रूप में हुई है। घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह करीब 7:00 से 8:00 बजे बीच धीरेंद्र कहीं से गांव आ रहा था। वही गांव पहुंचते ही दो बाइक पर सवार अपराधियों ने उसकी गोली मार हत्या कर दी। धीरेंद्र 10 दिन पूर्व जेल से बाहर आया था। गांव के ही जन वितरण प्रणाली विक्रेता खुबल यादव की हत्या के मामले में धीरेंद्र जेल गया था। वर्ष 2022 में खुबल यादव की हत्या हुई थी, बताया गया की इसी हत्या के प्रतिशोध में धीरेंद्र पासवान की हत्या हुई है।

धीरेंद्र की हत्या का आरोप खुबल यादव के पुत्र विकास पर लगा है। हत्या की सूचना से आक्रोशित धीरेंद्र के परिवार वालो ने विकास के घर पर हमला कर दिया और घर को आग के हवाले कर दिया। विकास के घर के साथ ही आसपास के 10 लोगों के घरों में भी आग लगा दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बुलाई गई है। गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी है।

 

 

Exit mobile version