Bihar: कैमूर जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र के घेघियां गांव के समीप एनएच 30 पर सोमवार को एक ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी। जिससे उससे चालक व सह चालक को गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों की पहचान ग्राम कठोरी,थाना अलीनगर जिला चंदौली यूपी निवासी नंदलाल के पुत्र चालक गोविंदा कुमार एवं कमलेश बिंद के पुत्र सह चालक विकास कुमार वाराणसी के रूप में हुई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बताया जा रहा है कि पिकअप में टोस्ट लादकर रोहतास जिला के काराकाट गए थे, लौटते समय मोहनियां थाना क्षेत्र के ग्राम घेघियां के समीप एनएच 30 पर मोहनियां से परसथुआ की तरफ जा रहे एक ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी, जिससे चालक व सह चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
- अनंत सिंह के बाद नीलम देवी पर भी गिरी गाज, सरकारी पद से हटाईं गईं
- खेलने के बहाने मासूम को मंदिर ले गया बड़ा भाई, गला रेतकर कर दी हत्या, मंदिर सील फॉरेंसिक जांच शुरू
ग्रामीणों ने घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनियां पहुंचाया, सूचना पर मोहनियां भाग तीन की जिला पार्षद गीता पासी अस्पताल पहुंची,ज्ञउन्होंने इलाज में घायलों की मदद की, पिकअप के सह चालक विकास कुमार की स्थिति गंभीर थी, दोनों घायलों का चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों ने प्राथमिक इलाज किया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल विकास कुमार को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया। जबकि मोहनियां थाना पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश में जुटी है।
- बेटे की हत्या का बदला लेने के लिए रची थी साजिश, 6 गिरफ्तार, 2 साल तक बेटे की हत्या का बदला लेने की फिराक में था मुख्य आरोपित
- औरंगाबाद में निलंबित लिपिक की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप, दो झोला सरकारी दस्तावेज बरामद

