Bihar: कैमूर जिले के अधौरा पहाड़ी प्रखंड अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी बदलाव की बयार देखी गई, मतदाता मालिकों ने यह साबित कर दिया है की लोकतंत्र में किसी पद पर किसी जनप्रतिनिधि का एकाधिकार नहीं हो सकता, पांच वर्ष बाद नाकारा जनप्रतिनिधियों को वे बाहर का रास्ता दिखाने से परहेज नहीं करेंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नवें चरण में अधौरा प्रखंड में भी यह देखने को मिला, इस प्रखंड में हुए पंचायत चुनाव में मतदाताओं का मिजाज बदला हुआ देखा गया, अधौरा के 11 पंचायतों में 10 पंचायतों के निवर्तमान मुखिया की विदाई हो गई है, इस प्रखंड के सिर्फ बड़वान कला की गुलाबी देवी ने दोबारा जीत की खुशबू बिखेरी है, गुलाबी ने 838 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शारदा देवी (664) को 174 मतों से पराजित कर दिया।
- भाजपा में शामिल होने पर दो निर्दलीय MLC की सदस्यता रद्द करने की मांग, जन सुराज ने सभापति को सौंपी याचिका
- अनंत सिंह के बाद नीलम देवी पर भी गिरी गाज, सरकारी पद से हटाईं गईं
दीघार पंचायत से पैक्स अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने मुखिया पद पर जीत का परचम लहराया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भगवान सिंह को 426 मतों से पराजित किया। अधौरा प्रखंड में सबसे अधिक मतों से जीत दर्ज करने वाली आथन पंचायत की नवनिर्वाचित मुखिया कौशल्या देवी रहीं। जिन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रामावती देवी को 968 मतों से पराजित किया। कौशल्या देवी को 1534 रामावती देवी को 566 मत मिले थे। सबसे कम मतों से जीत दर्ज करने वाले अधौरा प्रखंड के नवनिर्वाचित मुखिया गौरी शंकर सिंह रहे।
- कोलकाता भगदड़ में उजड़ा मुजफ्फरपुर का परिवार, पिता-पुत्र की मौत पर बंगाल सरकार ने दी 50 लाख की आर्थिक मदद
- मुजफ्फरपुर में दस्तावेजी फर्जीवाड़े का खुलासा, UIDAI मशीन से लेकर क्लोन अंगूठे तक बरामद; दो गिरफ्तार
जिन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जमीर अहमद को मात्र पांच मतों से पराजित किया। गौरी शंकर सिंह को 628 एवं जमील अहमद को 623 मत मिले थे। जमुनीनार,कोल्हुआं,अधौरा, डुमरांवा,बभनी कला,चैनपुरा,आथन,सड़की व सारोदाग पंचायत में नए लोगों को मुखिया की कमान मिली है। बभनी कला पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया भगवान सिंह ने सबसे कम उम्र ने मुखिया बनने का गौरव प्राप्त किया है। वे 22 वर्ष की उम्र में मुखिया की कुर्सी पर काबिज हुए हैं।
- बाइक की चाबी को लेकर खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में रेस्टोरेंट कैप्टन की मौत, होटल के दो कर्मचारियों पर हत्या का आरोप
- प्रेम संबंध के विवाद में नानी की चाकू मारकर हत्या, नाती गिरफ्तार, आधी रात हुई थी वारदात
प्रखंड अधौरा के निर्वाचित मुखिया
1-दीघार-भोलानाथ सिंह-1399
श्रीभगवान सिंह-973
2-जमुनीनार-पिंगला देवी-687
कशमीरा देवी-531
3-बड़वान कला-गुलाबी देवी-838
शारदा देवी-664
4-कोल्हुआं-राजबंश सिंह-1325
शत्रुघन सिंह-813
5-अधौरा-गौरी शंकर सिंह-628
जमीर अहमद-623
6-डुमरांवा-राजवंती देवी-565
शांती देवी-527
7-बभनी कला-भगवान सिंह-641
रमन सिंह 554
8-चैनपुरा-धनंजय कुमार-763
सूर्यबल राम-505
9-आथन-कौशल्या देवी-1534
रमावती देवी-566
10-सड़की-देवलाल सिंह-507
रामराज सिंह-457
11-सारोदाग-बुधनी देवी-754
लीलावती देवी-495
- मधुमक्खियों के हमले ने छीन ली दंपती की जिंदगी, कुछ घंटों में दोनों की मौत; एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार
- जमुई छात्रा कांड में नया खुलासा: वारदात से पहले भी छात्र-छात्रा से हुई थी बदसलूकी, फोन कर बुलाया गया था मुख्य आरोपित
अधौरा प्रखंड के निर्वाचित पंचायत समिति सदस्य(बीडीसी)
1-दीघार-जमुनीनार-फुलिया देवी-1305
प्रमिला देवी-875
2-बड़वान कला-झकरी सिंह-735
पारस नाथ सिंह-470
3-कोल्हुआं-संगीता देवी-1037
कृष्णावती यादव-900
4-अधौरा-डुमरावां-बिपिन कुमार-1744
जोखन सिंह-1155
5-बभनी कला-चैनपुरा-राज कुमार राम-829
राजीव कुमार-704
6-आथन-संजय उरांव-799
मदन उरांव-617
7-सड़की-सारोदाग-अंती देवी-704
सुकरिया देवी-505
- कैमूर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ छठ महापर्व, अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने किया पूजन
- छठ घाट पर पल भर में बुझ गया घर का चिराग, पोखरे में डूबकर 17 वर्षीय शिवम की मौत
प्रखंड अधौरा के निर्वाचित सरपंच
1-दीघार-राजेंद्र सिंह-424
बालेश्वर यादव-419
2-जमुनीनार-हेमंती देवी-767
रुचा देवी-748
3-बड़वान कला-रविता देवी-808
मुन्नी देवी-373
4-कोल्हुआं-मोहन सिंह-1114
दीनानाथ सिंह-511
5-अधौरा-लक्षमण प्रसाद-702
कन्हैया सिंह-614
6-डुमरांवा-मनवरती देवी-479
लालती देवी-405
7-बभनी कला-बनारसी सिंह-819
मिश्री सिंह-812
8-चैनपुरा-नंदलाल राम-746
राम प्यारे धोबी-681
9-आथन-विजयती देवी-815
मोतिया देवी-768
10-सड़की-राम दुलार सिंह-584
सुरेंद्र पासवान-441
11-सारोदाग-जिरवा देवी-718
फूला देवी-457

