Homeअधौराअधौरा बनसती घाटी दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

अधौरा बनसती घाटी दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

कैमूर पिकअप हादसा: बनसती घाटी दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

Bihar: कैमूर जिले के अधौरा पहाड़ी स्थित बनसती घाटी में शुक्रवार को श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटने की घटना में घायल हुई एक महिला की इलाज के लिए वाराणसी ले जाने के दौरान मौत हो गई। इससे पहले इस दुर्घटना में एक दर्जन लोग घायल हुए थे, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। मृतका की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के सिरसी गांव निवासी स्वर्गीय सीता यादव की 40 वर्षीय पत्नी फुला कुंवर के रूप में हुई है।

NS News

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बताया जाता है कि शुक्रवार को सिरसी समेत आसपास के गांवों के करीब 20 श्रद्धालु अधौरा पहाड़ी स्थित धरती माता मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए गए थे। दर्शन कर लौटने के दौरान बनसती घाटी में उनकी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई थी। हादसे में सात महिलाओं सहित कुल 12 लोग घायल हुए थे। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल लाया गया था। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल फुला कुंवर समेत तीन महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया था।

परिजन फुला कुंवर को इलाज के लिए वाराणसी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी हालत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। महिला के शव को भगवानपुर थाना लाया गया, जहां पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने इस मामले में यूडी केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, हादसे में घायल अन्य लोगों का इलाज जारी है। दुर्घटना के बाद सिरसी गांव समेत आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments