Home मधुबनी भूमि विवाद में 5 लोगों को मारी गोली मां व पुत्र की...

भूमि विवाद में 5 लोगों को मारी गोली मां व पुत्र की मौत, 3 घायल

Bihar: मधुबनी जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र अंतर्गत सुदय गांव में मंगलवार को भूमि विवाद को लेकर 5 लोगों को गोली मारने का मामला सामने आया है। दरसल सुदय गांव निवासी ब्रज किशोर झा के पुत्र संजय झा के द्वारा मंगलवार को दिन के करीब 11:15 बजे अंधाधुंध फायरिंग करके पहले अपने चचेरे भाई आलोक झा को गोली मारी उसके बाद उसे बचाने आई अशोक झा की मां विमला देवी, पति बाबू साहब को गोली मार दी। जिससे माँ व पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

इसके बाद आवाज सुनकर घटनास्थल पर आए अशोक झा के चाचा शम्भूनाथ झा और उनके पुत्र बमबम झा को भी गोली मार दी। वही इस शोर शराबे को सुनकर वहां पहुंचे पास के ही राकेश पासवान को भी संजय झा के द्वारा गोली मार दिया गया। शम्भूनाथ झा, बमबम झा और राकेश पासवान को गंभीर हालत में अनुमंडलीय अस्पताल से डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घटना से सम्बंधित जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया की करीब 5 -7 साल पहले इस परिवार में जमीन का बंटवारा पंचायती के माध्यम से हो गया था। आज मंगलवार को संजय एक दीवार का निर्माण करवा रहा था। जिसका विरोध उसके चचेरे भाई अशोक झा ने किया और कहा कि एक बार मापी करवा लो इसके बाद दीवार बनवाना। विक्की नाम के एक लड़के को मापी के लिए बुलवाया गया। मापी के बाद दीवार बनाने की बात पर सहमति हुई। अशोक झा दीवार बनाने की जगह को खाली करने लगे। इसी बीच संजय झा घर से पिस्तौल लेकर आया और सीधे अशोक झा को दो गोली मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद विमला देवी, शम्भूनाथ झा, बमबम झा और राकेश पासवान को गोली मारकर फरार हो गया।

10 वर्षीय बच्ची के साथ गंदा काम, मुंह खोलने पर जान से मारने की दी धमकी

कैमूर: चोरी की अपाचे बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस कर रही आगे की छानबीन

चैनपुर प्रखंड की डीलर चंदा देवी पर 150 क्विंटल राशन गबन का आरोप, SDM ने जांच के बाद कार्रवाई का दिया आश्वासन

कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे सांसद ने स्थानीय विधायक सह मंत्री को कहा नीतीश कुमार का दलाल, देखिए वीडियो

बक्सर सांसद सुधाकर सिंह नीतीश कुमार को लेकर एक बार फिर शब्दों की मर्यादा लांघीं कार्यकर्ता सम्मेलन में जमकर साधा निशाना

मारपीट के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कुर्की-जब्ती नोटिस चस्पा करने गई थी टीम

विधुत विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, 4 पर प्राथमिकी दर्ज

भूमि अधिग्रहण प्रभावित किसानों की बैठक, एसडीएम पर कार्रवाई की मांग

सेवा ही संगठन अभियान को लेकर भाजपा मंडल हाटा की बैठक आयोजित

कैमूर: युवती से छेड़खानी, विरोध करने पर मां की पिटाई, थाने में आवेदन के बाद प्राथमिकी दर्ज

मामले से सम्बंधित जानकारी देते हुए फुलपरास डीएसपी सुधीर कुमार ने बताया कि एफएसएल टीम को बुलाया गया है। तत्काल पुलिस टीम को संजय झा की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है। इस गोलीबारी को अंजाम देने के बाद संजय झा भाग गया है। उसके परिवार की महिलाओं को सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने अभिरक्षा में लेकर थाने पर पहुंचा दिया है। बताया जा रहा है कि करीब 10 राउंड गोलियां संजय झा ने चलाई है।

 

 

Exit mobile version