Home पटना प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार

प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Bihar:   पटना,  ईओयू की विशेष टीम के द्वारा दानापुर पुलिस के सहयोग से विभिन्न (नीट, सिपाही भर्ती, शिक्षक भर्ती) प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक कराने वाले मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लाया गया है। यह गिरफ़्तारी आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की विशेष टीम व दानापुर पुलिस के सहयोग किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

ईओयू के एडीजी नैयर हसनैन खान के द्वारा आरोपित संजीव मुखिया की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया गया कि सगुना मोड़ के पास एक अपार्टमेंट से संजीव मुखिया की गिरफ़्तारी की गई है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा जाएगा। हाल ही में ईओयू की अनुशंसा पर बिहार पुलिस मुख्यालय ने संजीव मुखिया पर तीन लाख का इनाम भी घोषित किया था।

जानकारी के अनुसार संजीव मुखिया नालंदा के नगरनौसा का रहने वाला है। पेपर लीक मामले में लंबे समय से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, किन्तु  वह फरार था। इसके साथ ही उसके विरुद्ध कोर्ट से वारंट भी जारी हुआ था। संजीव मुखिया का बेटा डॉ शिव भी पेपर लीक मामले में गिरफ्तार हो चुका है। हालांकि अभी वह जमानत पर बाहर है।

 

Exit mobile version