Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान महमूदगंज बाजार निवासी अक्षय पासी (35 वर्ष) के रूप में की गई है। बताया जाता है कि वह रोजी-रोटी के लिए ताड़ी निकालने का कार्य करता था। गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे वह मदनपुरा सिवान स्थित एक ताड़ के पेड़ पर चढ़कर ताड़ी उतार रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह कई फीट ऊंचाई से नीचे जमीन पर गिर पड़ा। हादसे की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक अक्षय गंभीर रूप से घायल हो चुका था। लोगों ने उसे संभालने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। युवक का शव देखते ही परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
पत्नी, बच्चों और अन्य परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर दुर्गावती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि अक्षय पासी मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी असामयिक मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। गांव में इस दुखद घटना को लेकर शोक का माहौल बना हुआ है।



