HomeचैनपुरPM आवास योजना में अवैध वसूली का वीडियो वायरल, आवास सहायक पर...

PM आवास योजना में अवैध वसूली का वीडियो वायरल, आवास सहायक पर FIR

पीएम आवास योजना में अवैध वसूली का वीडियो वायरल, आवास सहायक पर एफआईआर | चैनपुर

Bihar, कैमूर/चैनपुर: चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मदुरना में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थी से अवैध वसूली का मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक स्तर पर सख्त कार्रवाई की गई है। अवैध वसूली से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद प्रखंड आवास पर्यवेक्षक ने संबंधित आवास सहायक के विरुद्ध चैनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

PM आवास योजना में अवैध वसूली

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आवास पर्यवेक्षक मोहम्मद मेराज आलम, पिता कलामुद्दीन अंसारी, ग्राम कुरारी, थाना करमचट (कैमूर) ने अपने आवेदन में बताया है कि ग्राम पंचायत मदुरना में पदस्थापित आवास सहायक सौरव पांडे, पिता लाल मोहन पांडे, द्वारा पीएम आवास योजना के एक लाभार्थी से अवैध रूप से राशि वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

वायरल वीडियो की जांच के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी चैनपुर एवं उप विकास आयुक्त, कैमूर से प्राप्त आदेश के आलोक में आवास सहायक के खिलाफ प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है।
बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत मदुरना के ग्राम सिरसी निवासी हरिश्चंद्र सिंह, पिता स्वर्गीय राजनाथ सिंह, द्वारा एक वीडियो वायरल किया गया था, जिसमें वे आवास सहायक सौरव पांडे को जिओ टैग करने के नाम पर 1000 रुपये देते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया और प्रशासन हरकत में आया।
इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि आवास सहायक के विरुद्ध प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले में आगे की विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments