HomeरोहतासNH-319 पर भीषण हादसा: बेकाबू कंटेनर ने बस-पिकअप को रौंदा, 5 की...

NH-319 पर भीषण हादसा: बेकाबू कंटेनर ने बस-पिकअप को रौंदा, 5 की मौत, 10 गंभीर

रोहतास हादसा: कंटेनर की टक्कर से 5 की मौत, 10 घायल, NH-319 पर दर्दनाक घटना

Bihar: रोहतास, सोमवार की भोर करीब साढ़े तीन बजे आरा–मोहनियां नेशनल हाईवे 319 पर बेलवैया मठिया मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार और अनियंत्रित कंटेनर ने सड़क किनारे खड़ी बस और पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

जानकारी के अनुसार, सभी लोग तिलक समारोह से लौट रहे थे। चेनारी के लोधी गांव में तिलक चढ़ाकर जब वे अपने गांव मठिया और आसपास के क्षेत्रों में लौटे, तो गांव के पास मोड़ पर बस और पिकअप खड़ी कर लोग उतरने और सामान उतारने लगे। तभी अचानक तेज रफ्तार कंटेनर ने नियंत्रण खो दिया और दोनों वाहनों को कुचल दिया। इस हादसे में मठिया निवासी अशोक कुमार सिंह (45 वर्ष), पिंटू कुमार (35 वर्ष), रामेश्वर सिंह (38 वर्ष), नटवार थाना क्षेत्र के मिश्रवालिया निवासी छोटू कुमार (20 वर्ष) और कैमूर के भगवानपुर निवासी राम बरत सिंह (44 वर्ष) की मौत हो गई।

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल दिनारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया गया। दिनारा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने बताया कि कंटेनर को जब्त कर लिया गया है, जबकि उसका चालक मौके से फरार हो गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेजा गया है। हादसे की सूचना मिलते ही कई थाना क्षेत्रों की पुलिस टीम और अधिकारी मौके पर पहुंच गए और स्थिति को संभालने में जुट गए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और मातम का माहौल है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments