Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल दंपति को तत्काल कुदरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायलों की पहचान रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र के पैनार गांव निवासी मनीष कुमार (22 वर्ष) और उनकी पत्नी नंदनी कुमारी (20 वर्ष) के रूप में हुई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने दोनों का उपचार किया। हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दोनों को भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। NH-19 जैसे व्यस्त मार्ग पर गलत दिशा में वाहनों के आने से दुर्घटना का खतरा लगातार बना रहता है। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन की जरूरत को सामने ला दिया है।