Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस टीम ने सावठ गांव के समीप संदिग्ध कंटेनर को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके अंदर 31 मवेशी पाए गए। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर कंटेनर को जब्त कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बिनौली थाना क्षेत्र के बरनावा गांव निवासी लियाकत, पिता किमो, इस्लाम, पिता युसुफ तथा मुजफ्फरनगर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी नौशाद, पिता रहीस के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चला अभियान
पूरी कार्रवाई दुर्गावती थानाध्यक्ष विजय प्रसाद के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में पीटीसी आनंद दुबे, सब इंस्पेक्टर सुमंत कुमार सुमन समेत थाने के अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। मामले में थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 31 मवेशियों को बरामद किया गया है और तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। मवेशियों को कंटेनर में क्रूरतापूर्वक भरकर उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। मामले में आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद पशु तस्करी में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।