Homeरोहतास50 हजार का इनामी अपराधी अशोक मास्टर झारखंड से गिरफ्तार

50 हजार का इनामी अपराधी अशोक मास्टर झारखंड से गिरफ्तार

झारखंड से 50 हजार का इनामी अपराधी अशोक मास्टर गिरफ्तार, रोहतास पुलिस को बड़ी सफलता

Bihar, सासाराम: रोहतास पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करवंदिया थाना क्षेत्र के अमरातालाब निवासी किराना व्यवसायी सूरज प्रसाद के अपहरण मामले में छह माह से फरार चल रहे 50 हजार के इनामी अपराधी अशोक साह उर्फ अशोक मास्टर को पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार कर लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

रोहतास एसपी रौशन कुमार ने बताया कि अशोक मास्टर की गिरफ्तारी झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव से की गई है। राज्य सरकार ने इस अपराधी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

आधा दर्जन संगीन मामलों में वांछित

एसपी के अनुसार अशोक मास्टर रोहतास जिले के विभिन्न थानों में हत्या, फिरौती के लिए अपहरण और अन्य गंभीर अपराधों से जुड़े आधा दर्जन मामलों में नामजद है।

सबसे ताजातरीन मामला 28 अप्रैल को करवंदिया थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ था, जिसमें अमरातालाब के किराना व्यवसायी सूरज प्रसाद का अपहरण कर गिरोह ने 50 लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी।

चार घंटे में अपहृत की हुई थी सकुशल बरामदगी

28 अप्रैल को अपहरणकर्ताओं ने स्विफ्ट डिजायर कार से व्यवसायी का अपहरण कर लिया था। घटना के महज चार घंटे के भीतर रोहतास पुलिस ने नासरीगंज के पास से अपहृत व्यवसायी को सुरक्षित बरामद कर लिया था। इस मामले में गिरोह के सात अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया था।

घटना के बाद से गिरोह का सरगना अशोक मास्टर फरार था। वह नासरीगंज थाना क्षेत्र के हरिहरगंज का निवासी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments