Homeचैनपुर2017 से फरार नक्सली गिरफ्तार, चैनपुर पुलिस ने रोहतास पुलिस को सौंपा

2017 से फरार नक्सली गिरफ्तार, चैनपुर पुलिस ने रोहतास पुलिस को सौंपा

2017 से फरार नक्सली गिरफ्तार, चैनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई | कैमूर न्यूज़

Bihar, कैमूर (चैनपुर): कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोहरा में चैनपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए वर्ष 2017 से फरार चल रहे नक्सली मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामप्रवेश बिंद, पिता चिरकुट बिंद, निवासी ग्राम लोहरा के रूप में की गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली जानकारी के अनुसार सासाराम के दरिगांवां थाना क्षेत्र में वर्ष 2017 में घटित एक गंभीर नक्सली घटना को लेकर कांड संख्या 247/17 दर्ज किया गया था। इस मामले में आर्म्स एक्ट, हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें अभियुक्त रामप्रवेश बिंद घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।

चैनपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फरार आरोपी ग्राम लोहरा में छिपकर रह रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद चैनपुर पुलिस ने बुधवार की सुबह छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि विधि विरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत दर्ज मामले के अभियुक्त रामप्रवेश बिंद को गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम लोहरा से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के उपरांत आरोपी को अग्रेत्तर कार्रवाई के लिए रोहतास जिले के चेनारी थानाध्यक्ष को सौंप दिया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ के बाद नक्सली गतिविधियों से जुड़े अन्य मामलों में भी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की संभावना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments