Homeचैनपुरहाटा में लेन-देन का विवाद बना खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों के 4...

हाटा में लेन-देन का विवाद बना खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों के 4 लोग गिरफ्तार; 4 घायल

कैमूर के हाटा में पैसे के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 4 घायल, 4 गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत हाटा में रुपये के लेन-देन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। रविवार (19 जुलाई 2026) की शाम हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया, जिसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से चार आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि अन्य नामजद आरोपितों की तलाश जारी है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए लोगों में प्रथम पक्ष से निशु केसरी उर्फ कृष्णकांत केसरी (पिता विजय केसरी), पतिराज कुमार एवं शिवमुनि कुमार (दोनों पिता रंगीलाल रजक) तथा द्वितीय पक्ष से मसूद आलम उर्फ मासुक आलम (पिता स्वर्गीय जमील अहमद) शामिल हैं। सभी हाटा नगर पंचायत के निवासी हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

प्रथम पक्ष के पतिराज कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि कपड़े के बकाया रुपये के मामले में समझौते के लिए वह रविवार की शाम पवन केसरी की दुकान के पास पहुंचे थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और कथित तौर पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पतिराज का आरोप है कि हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे उनके छोटे भाई शिवमुनि कुमार के साथ भी मारपीट की गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उनके गले से सोने की चेन और अंगूठी छीन ली गई। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए भेजा गया और उपचार के बाद चैनपुर थाना में फर्द

दूसरे पक्ष ने भी लगाया हमला करने का आरोप दूसरी ओर, मकसूद आलम उर्फ काजू ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उन्हें कपड़े के बकाया भुगतान को लेकर बातचीत के लिए कैलाश केसरी की दुकान के पास बुलाया गया था। वहां पहले से मौजूद लोगों ने कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध करने पर लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गए। बीच-बचाव के लिए पहुंचे उनके बड़े भाई महफूज आलम के साथ भी मारपीट की गई। दोनों घायलों का चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया, जिसके बाद पुलिस को बयान दिया गया। चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि दोनों पक्षों के फर्द बयान के आधार पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। शेष नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments