Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मामला 7 जुलाई 2026 की रात करीब 9 बजे हाटा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 6 स्थित हनुमान मंदिर के समीप का है। पुलिस के अनुसार, प्रदुमन चौहान, पिता बहादुर चौहान, मंदिर की ओर से लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अपने चाचा के दरवाजे पर खड़ी बाइक की लाइट तोड़ते हुए गांव के ही नीरज चौहान, पिता पन्ना चौहान को देखा। प्रदुमन ने इसका विरोध किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।
आरोप है कि नीरज चौहान ने गाली-गलौज करते हुए अपने घर से अन्य लोगों को बुला लिया और प्रदुमन चौहान के साथ मारपीट की। घटना में प्रदुमन गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में घायल के फर्द बयान के आधार पर चैनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई और पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी। चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से सभी नामजद आरोपी फरार चल रहे थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में बुधवार की सुबह जयराम चौहान को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी की मेडिकल जांच कराई और न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।



