Homeचैनपुरहाटा नगर में नशे में हंगामा करना पड़ा भारी, पुलिस ने पांच...

हाटा नगर में नशे में हंगामा करना पड़ा भारी, पुलिस ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार

कैमूर के हाटा में शराब के नशे में हंगामा, पांच गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा नगर में शराब के नशे में कथित तौर पर हंगामा कर रहे पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई स्थानीय लोगों से मिली सूचना के बाद की गई। सभी आरोपितों को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया, जहां उनके शराब के नशे में होने की पुष्टि होने की बात पुलिस ने कही है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान हाटा नगर निवासी केशव खरवार के पुत्र आलोक खरवार, रामप्यारे विश्वकर्मा के पुत्र प्रमोद कुमार विश्वकर्मा, महेंद्र खरवार के पुत्र रवि कुमार खरवार, शिवमूरत शर्मा के पुत्र सुरेंद्र शर्मा और निर्मल चौहान के पुत्र अनिल चौहान के रूप में हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पुलिस के अनुसार, हाटा नगर में कुछ लोगों द्वारा काफी देर से शराब के नशे में हंगामा किए जाने की सूचना थाने को मिली थी। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोगों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल की मदद से पांचों को पकड़ लिया गया।

इसके बाद सभी को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराई गई। जांच में शराब के सेवन की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध शराबबंदी कानून के तहत सुसंगत धाराओं में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments