Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चैनपुर बाजार में स्थित हरसू ब्रह्म धाम मंदिर जहां नवरात्रि के दौरान अलग-अलग राज्यों से काफी संख्या में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, वहां सोमवार की दोपहर अपनी बच्ची को मुंडन कराने आए परिवार के लोगों के बीच बच्ची के गले से सोने का लॉकेट छीनकर एक युवक मौके पर से भागने लगा, जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा पकड़ लिया और जमकर धुलाई कर दी, जिसके बाद इसकी सूचना चैनपुर थाने को दी गई और युवक को थाने के हवाले कर दिया गया है, पकड़ा गया चोर मोहनिया थाना क्षेत्र के ग्राम बरेज के निवासी जयश्री चौहान बताएं जा रहें हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस घटना से संबंधित जानकारी देते हुए महिला इंदु देवी पति राम अवतार तिवारी ग्राम हाटा के निवासी के द्वारा बताया गया यह मनौती उतारने के लिए अपने बच्ची को लेकर हरसू ब्रह्म धाम पहुंची थी, उस दौरान भीड़ का लाभ उठाते हुए एक युवक के द्वारा इनकी बच्ची के गले में पहना गया लॉकेट काट लिया गया, जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा देख लिया गया और दौड़ाते हुए युवक को पकड़ लिया गया, जिसके बाद इसकी सूचना चैनपुर थाने को देकर पकड़े गए युवक को सौंप दिया गया है।
दर्दनाक हादसा: वाराणसी से लौटते समय दो दोस्तों की सड़क दुर्घटना में मौत, परिवारों में मातम
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बताया जा रहा है कि एकलाख मोहम्मद चैनपुर बाजार में चूड़ी की दुकान चलाते थे और अपने व्यवसाय के लिए सामान खरीदने अपने मित्र शमशाद के साथ वाराणसी गए थे। गुरुवार को दोनों युवक खरीदारी कर बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान जिगना रोड के पास एक बड़े वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है। इस दर्दनाक घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। दोनों युवक अपने परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे। अचानक हुई इस मौत से परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।
वहीं इस मामले में थानाध्यक्ष संजय कुमार पासी के द्वारा बताया गया स्थानीय लोगों के द्वारा एक युवक को पकड़ा गया था जिस पर लॉकेट छीनने के आरोप लगाए गए हैं, पकड़े गए युवक को चैनपुर थाना लाने के उपरांत पूछताछ की जा रही है उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




